
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा न्यू इलेक्ट्रिक लोको सेड टाइम ऑफिस के समक्ष कर्मचारियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट,प्राथमिक चिकित्सा विधि के साथ फायर फाईटिग की विशेष प्रशिक्षण दी गई ।
इलेक्ट्रिक लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह द्वारा कर्मचारियों में कार्यस्थल पर हादसा के दौरान स्वावलंबी होकर कौशलता,सुदृढता पूर्ण सुरक्षा के कार्य करने की उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित की गई ।

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण विभागों में इलेक्ट्रिक लोको सेड यहां इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत बृहद पैमाने पर होती है यहां राजधानी दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, गुडस के इंजन मरम्मत देख भाल कि जिम्मेदारी होती है, कर्मचारियो को सर्वो उत्कृष्ट ,कुशल कार्य करने होते है । कारखाना में काम करने के दौरान कर्मचारी द्वारा भारी समान उठाने क्रम मे चोटिल होने की संभावना में प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष प्रशिक्षण दिया, भारी सामान उठाने के दौरान कॉलर बोन फ्रैक्चर, कलाई फ्रैक्चर की स्थिति में ट्रायंगुलर बैंडेज द्वारा प्राथमिक चिकित्सा विधि बताई । फायर एक्सटिंग्विशर में अंकित एबी, सीडी, एबीसी,के अर्थ समझाते हुए पांच तरह के के फायर संयंत्र वाटर टाईप, फोमटाईप, सीओटू, क्लिन एजेण्ट, और ड्राईकेमिकल पाउडर टाईप के फायर एक्सटिंग्विशर को प्रशिक्षित किया ।

डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने कार्य के दौरान बेहोश होकर गिरे व्यक्ति के जांच करते हुए सीपीआर देने की विधि के साथ फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने की विधि सावधानियां का प्रशिक्षण दिया वही डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल द्वारा कार्य करने के दौरान सर में चोट लगे, चेस्ट चलने,उंगली काटने स्थिति में बैंडेज करने की व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह सहायक मंडल विद्युत अभियंता सुदीप आचार्य वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार,आर एन महतो के साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अनुभाग अभियंतागण औरसिनियर टेकनीशियन,टेकनिशियन वन और टेकनिशियन थ्री,लिपिक कर्मचारी गण कुल 250 की संख्या में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह ने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण को कारखाना सेड कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए महीने में दो बार ऐसे कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव दिया ।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार द्वारा की गई ।
