
नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासया पंचायत अंतर्गत जो जो कबीर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास पिछले दो दिनों से एक युवती भटकती हुई मिली है। पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम विनीता तथा पिता का नाम सुखराम बताया है। वह खुद अपना पता नोवामुंडी बस्ती, थाना नोवामुंडी बता रही है।इस संबंध में जो जो कबीर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता कोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे संचार भारत न्यूज के प्रतिनिधि सुबोध मिश्रा को फोन पर सूचना दी। स्थानीय लोगों द्वारा युवती के परिजनों की पहचान कराने और उसे सुरक्षित घर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।यदि कोई व्यक्ति इस युवती को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया उनके परिजनों तक सूचना पहुँचाने में सहयोग करें।
