
संवाददाता, नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखण्ड कार्यालय सभागार में 4 मई को सुबह 10:00 बजे से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कीर्तिधर महतो ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कैंप में नोवामुंडी प्रखंड के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिससे किसानों को एक ही जगह पर बैंकिंग सेवाओं और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचें और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।
यह कैंप किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, जहां उन्हें न केवल KCC से संबंधित सहायता मिलेगी, बल्कि अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
