
नोवामुंडी रिपोर्टर संचार भारत न्यूज़
नोवामुंडी में शाम का नज़ारा आज बेहद खूबसूरत और मनमोहक देखने को मिला। डूबते सूर्य ने पूरे आसमान को लालिमा से रंग दिया, मानो सूर्य देव अपनी ज्वाला में धधक रहे हों। लाल रंगों से आकाश सूर्य देव हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे
रविवार साप्ताहिक हाट बाजार में पहुंचे लोग खरीदारी के साथ-साथ इस अद्भुत दृश्य का भी भरपूर आनंद लेते नजर आए। ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति ने खुद एक शानदार चित्रकारी पेश की हो।
बाजार में मौजूद लगभग हर व्यक्ति इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता दिखाई दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी इस नज़ारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
नोवामुंडी का यह मनोहारी सूर्यास्त लोगों के लिए दिनभर की गर्मी और भागदौड़ के बीच एक सुकून भरा अनुभव बन गया।
