
रिपोर्टर नोवामुंडी
नोवामुंडी के रविवार साप्ताहिक हाट बाजार में उमस भरी भीषण गर्मी का साफ असर देखने को मिला। अधिकतर लोगों ने तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए सुबह 10 बजे से पहले ही अपनी खरीदारी पूरी कर ली।
सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक तेज गर्मी के कारण बाजार में लोगों की भीड़ काफी कम रही। हालांकि, जैसे ही शाम 5 बजे के बाद मौसम थोड़ा अनुकूल हुआ, बाजार में फिर से रौनक लौट आई और लोगों की भीड़ बढ़ने लगी।
गर्मी के कारण ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों और पेय की मांग सबसे ज्यादा रही। खासकर तरबूज और खीरा बेचने वाली दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही मिट्टी के बर्तन जैसे बालू हांडी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
मुख्य कीमतें इस प्रकार रहीं:
तरबूज: 20 रुपये प्रति किलो
खीरा: 40 रुपये प्रति किलो
सत्तू पेय: 20 रुपये प्रति गिलास
ऑरेंज जूस: 50 रुपये प्रति गिलास
ईख जूस : 20 रुपये प्रति गिलास
गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में ठंडे और पारंपरिक पेय पदार्थों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे विक्रेताओं को भी राहत मिली है।
