
सीनी स्वर्णपुर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा एवं मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी एवं सक्रिय सदस्यों के प्रयास से समाज के जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में राजकुमारी मुखी, संतोष मुखी, लक्ष्मी कारूवा, मोंगली मुखी, जागरी मुखी, मंझयानीमिनी मुखी, आदोरी मुखी, मिलन कारुवा, पूर्णिमा मुखी, शांति मुखी, मीना मुखी, गुरुवारी कालिंदी, विलासी कालिंदी, संतरा कालिंदी, फूलतूली मुखी, सोमवारी सोय, मनि उरांव, लक्ष्मी देवी, सुशीला मुखी, सुनीता मुखी, संतोषी मुखी, कृष्णा देवी आदि को कंबल वितरित किए गए।
इस दौरान अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा, मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार बेहरा, संतोष बेहरा, पंचू मुखी, श्याम बिहारी दास, सहिया सीनी के उपस्थित थे।
टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना था।
