
..
हरिहरपुर- श्रीरामपुर फुटबॉल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी एभेन अखाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ आदिवासी एभेन अखाड़ा के अध्यक्ष रामदास टुडू ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में मुर्मू एन्ड मुर्मू ने एम0एम सीO शंकरपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम मुर्मू एन्ड मुर्मू को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता एम0एम सीO शंकरपुर को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रियल फाइटर को 50 हजार रुपये, एसएएस एफसी काशीडीह को 50 हजार रुपये, प्रेम सपोर्टिंग को 25 हजार रुपये, एनबीसी तीतीर बेला को 25 हजार रुपये, एएए हरिहरपुर को 25 हजार रुपये और राजेश स्पॉटिंग को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
हरिहरपुर- श्रीरामपुर के संस्थापक रामदास टुडू ने कहा, “हम लोग इस बार कमेटी का 50 वां साल पूरा होने पर स्वर्ण जुबली (गोल्डन जुबली) मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से हम युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं।

“झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा, “फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो युवाओं को एकजुट करता है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह खेलते रहेंगे।”

कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा, “खेल से शारिरीक और मानसिक विकास होता है। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह खेलते रहेंगे और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”

.मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रामदास टुडू, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद हांसदा , उपाध्यक्ष विरमल टुडू, महासचिव राजेश भगत, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार महतो राजेन कुमार टुडू ,दीपक सिंह सरदार , सचिव अनिल सरदार, सह सचिव कालीचरण सरदार ,संरक्षक गोरखा हांसदा ,संयोजक बुद्धेश्वर नायक बैजनाथ मार्डी उपस्थित थे

,वही फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में विशिष्ट अतिथि में कांड्रा थाना से कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, समाजसेवी राम हांसदा,कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा समाजसेवी गौतम महतो उपस्थित थे.
