
कांड्रा: प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसायी गोपाल कृष्ण मालवीय उर्फ राजा का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।गोपाल कृष्ण मालवीय बब्बू कॉम्प्लेक्स के ओनर थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन पर कांड्रा के व्यवसायी वर्ग, समाजसेवी और आम जनता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मालवीय उर्फ राजा अपने सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए पहचाने जाते थे। वे एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
