
जय शनि देव पावन धाम मंदिर, कांड्रा बाजार परिसर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जहां समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सरस्वती पूजा की बधाई दी और मां सरस्वती की विदाई दी गई।इस अवसर पर रोशन प्रसाद साव ने कहा, “मां सरस्वती ज्ञान और बुद्धि की देवी हैं

, उनकी पूजा करने से हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है और हम सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा पाते हैं।”मां सरस्वती की विदाई के साथ ही सरस्वती पूजा का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां सरस्वती के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।मुख्य रूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के साथ बेबी साव, इंदु देवी, मोणी देवी, शर्मीला साव, प्रीतम देवी, निशा सोनी, चंदा देवी, बिमला देवी, मीणा देवी, नीतू देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार गुड्ड,रति लाल मंडल, सुभाष कालिंदी, विक्रम आचार्य,भोजोहरी लोहार, गोरी रजक, गुड्डू दे उपस्थित थे
