
जगन्नाथपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम- तेन्तोडीपोसी में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री गंगाराम केराई के माताजी एवं श्री राजू हेम्ब्रम के नानी स्व० माँगी कुई की श्राद्धकर्म (दिरिदुलसुनुम) कार्यक्रम में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु ने शिरकत की।

इस अवसर पर जिन्तुगाड़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु, पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंकु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक श्री सिंकु ने श्राद्धकर्म कार्यक्रम में भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
