
सामुदायिक विकास मैदान में सम्मलित हुए हज़ारो क्षत्रिय ।
झारखंड क्षत्रिय संघ, गोविंदपुर इकाई द्वारा सामुदायिक विकास मैदान, छोटागोविंदपुर में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।पारिवारिक मिलन समारोह में मुख्य अतिथि क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी,शिव शंकर सिंह,अजय सिंह,प्रमोद सिंह, प्रभाकर सिंह,प्रशांत सिंह,कविता परमार,मंजू सिंह,भूषण सिंह,सुनील सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ परितोष सिंह, स्वागत भाषण इकाई अध्यक्ष अशोक सिंह,धन्यवाद ज्ञापन रामनवमी सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में सभी ने सर्वसम्मति से समाज की एकजुटता पर बल दिया और समाज के उत्थान के लिए युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की ।
कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया एवं बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्याम किशोर सिंह,सुमन सिंह, मृत्युंजय सिंह,अनिल सिंह,इंद्रजीत सिंह,दिनेश सिंह,विपिन सिंह,बबलू सिंह,रंजन सिंह,आश नंदन सिंह,अरविंद सिंह,सुधीर सिंह,अविनाश सिंह,कलानन्द सिंह,राणा सिंह,जय कुमार सिंह,बसंत सिंह,शंभु सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
