
पदमपुर, सरायकेला-खरसावां। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी श्रमिक सहयोग समिति पदमपुर एवं आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के सहयोग से कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के गेट के समीप बुजुर्ग महिला एवं बुजुर्गों के बीच 500 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी श्रमिक सहयोग समिति पदमपुर के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा, “हर साल ठंड के मौसम में दिशुम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन के उपलक्ष पर 11 जनवरी को पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी श्रमिक सहयोग समिति पदमपुर एवं आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के सहयोग से कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है।”कृष्णा बास्के ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक महान नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को झारखंड के विकास और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं।” कृष्णा बास्के ने आगे कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नक्शे कदम में चलने का संकल्प लिया गया है। आज उनके सहयोग से झारखंड को एक अलग पहचान मिली है। हम उनके आदर्शों पर चलते हुए गरीबों की सेवा करने का प्रयास करेंगे।” इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी श्रमिक सहयोग समिति पदमपुर के अध्यक्ष कृष्णा बास्के, सचिव गौतम महतो, संरक्षक रामदास टुडू, विर्धन बास्के, इन्द्रो मुर्मू समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
