
जमशेदपुर के केसी मिनार बिष्टुपुर में अखिल भारतीय गौड़ महासंघ का केन्द्रीय कार्यकारिणि की वैठक हुई. यह बैठक केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष दिलीप प्रधान के अध्यक्षता में कि गई. बैठक में नव वर्ष 2026 में वार्षीक कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में वर्ष 2026 के वार्षिक कार्यक्रम और महासंघ के गतिविधियों को लेकर सर्वसम्मति से कई कार्यक्रम पारित किये गए. सर्व समिति से निर्णय लिया गया की कोल्हान प्रमण्डल के सभी प्रखण्डों गांवो में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. जिससे ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी. इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्रखण्ड में वरिय पदाधिकारीयों को पर्यवेक्षक मनोनीत करने पर विचार किया गया. इसके साथ साथ जनहित के विभिन्न विषयों पर सीएम से लेकर सम्बंधित विभाग के मंत्री केंद्रीय मंत्री से मिलकर मांगपत्र सौंपा जायेगा. समाज के बिखरे संगठनों का विलय कर एक मजबूत संगठन बनाने की दिशा में सकारात्मक पहला करने पर भी बैठक में सहमति बनायीं गयी. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर निशुल्क शिक्षा देने, कोल्हान प्रमंडल के सभी प्रखंडों में वर्ग 3 से प्लस 2 तक के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा प्रतियोगिता आयोजित करने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर सम्मानित करने पर भी सहमती बनायीं गयी साथ ही साथ उच्च शिक्षा में सहयोग प्रदान करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया. महासंघ के द्वारा आगामी 15 फरवरी को संस्थापक स्वर्गीय अलंगो प्रधान की जयंती समारोह पूर्वक मनाने समेत वार्षिक सम्मलेन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर 18 जनवरी को संघ के केंद्रीय समिति की अहम बैठक की जाएगी. बैठक में अखिल भारतीय गौड़ महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप प्रधान, उपाध्यक्ष अनिल प्रधान, महासचिव वीरेंदर प्रधान, सचिव अनन्तो प्रधान, कोषाध्यक्ष विवेक प्रधान, संजीव प्रधान, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संजय गिरी, बलराम प्रधान, गोपाल प्रधान, मनोज गोप, सागर गौड़ समेत काफी संख्या में समाज के प्रमुख समाजसेवी इपस्थित थे.
