
जमशेदपुर।
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू विभाग ने साहित्य के विद्यार्थियों के लिए एक गेस्ट लेक्चर का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आमंत्रित अतिथि वक्ता डॉ जकी हाशमी (प्राध्यापक उर्दू कॉलेज, गोपालगंज) थे। लेक्चर का विषय था- “उर्दू अदबी नस्र में इकबाल का मुकाम”। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने की। अतिथि वक्ता ने बताया कि हम सब अल्लामा इकबाल को एक शायर की हैसियत से जानते हैं परंतु उनके विचारों का एक बड़ा भाग गद्य में भी मौजूद है जिनमें न उनके केवल विचार बल्कि उनकी भाषायी विद्वता भी सुरक्षित है।
प्राचार्य ने भी इकबाल की शायरी और उनके द्वारा लिखित साहित्यिक पत्रों की विवेचना की तथा उर्दू विभाग को बधाई दी।
प्राध्यापक मोहम्मद ईसा ने अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न भाषाओं के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक भी शामिल हुए जिनमें डॉ इफ्तिखार नबी, डॉ कौसर तसनीम, डॉ अमान मोहम्मद खान, डॉ फिरोज आलम, डॉ फरजाना अंजुम, डॉ इनायत बानो तथा विभागाध्यक्ष डॉ शहबाज अंसारी के नाम प्रमुख हैं। डॉ सादिक इकबाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
