
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त के नाम से पदाधिकारी आकित जावेद को एक मांग पत्र सौंपा गया। जावेद को बताया जवाहर नगर रोड नंबर 13 भी नीचे में एक बड़ा नाली है जिससे नाली के ऊपर लोगों का आने-जाने का रास्ता है एक हफ्ते के अंदर दो बार लोग गिरकर टांग और हाथ टूट चुका है। कई बार एप्लीकेशन देने के बावजूद भी अभी तक नाली का निर्माण शुरू नहीं किया गया जब भी ऑफिस आते हैं तभी आश्वासन मिलता है की नली पास हो चुका है जल्द से जल्द काम कराया जाएगा। अंसार खान ने कहा आश्वासन की जरूरत नहीं है अब काम की जरूरत है। जावेद ने इंजीनियर को बुलाकर कहा अगर नाली पास हो चुका है उसे एक हफ्ते के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा अगर किसी वजह से लेट होता है तो इंजीनियर को भेज कर स्लैप डलवाने का काम फॉरेन किया जाएगा। दूसरी और अंसार खान ने बताया क्षेत्र के अंदर जो रोड है सभी रोडो पर लगभग गंदगी है क्षेत्र में हफ्ते में कम से कम तीन बार झाड़ू लगवाने का काम किया जाए। आकिब जावेद ने आश्वासन दिया है कल से बस्ती में झाड़ू दिलवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आज प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी के मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, अली इमाम, नूर आलम, तमस तबरेज, अयान खान, मोहम्मद राजा, बिलाल, मोहम्मद अजीज आदि मौजूद थे।
