
झारखंड आंदोलन के प्रणेता और माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती के पावन अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने शामिल हुआ। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस भावुक क्षण पर निर्मल दा के संघर्षों और उनके विराट व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने साझा किया कि उन्होंने जिस निस्वार्थ भावना और साहस के साथ पृथक झारखंड राज्य के संकल्प को सींचा, वह अतुलनीय है। उनका बलिदान केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके विचार और सिद्धांत आज भी झारखंड के चहुंमुखी विकास और हमारे युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।
निर्मल दा के सपनों के समृद्ध, खुशहाल और सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
