
जमशेदपुर । झारखण्ड आंदोलन के प्रखर सेनानी शहीद निर्मल महतो की 75 वीं जयंती के अवसर पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान के नेतृत्व में चमरिया गेस्ट हाउस स्थित समाधि स्थल पर फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद कदमा उलीयान स्थित समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान के साथ झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार ताती उर्फ नंदा,
टैंकर एसोशिएशन के
सहयोगी सैयद एजाज अहमद असगर खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान ने अपने संबोधन में कहा कि निर्मल महतो ने अलग झारखण्ड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसका परिणाम फलता फूलता अलग झारखंड राज्य है।
उन्होंने कहा कि निर्मल दा का संपूर्ण जीवन आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के संघर्ष को समर्पित रहा। आज का झारखण्ड शहीद निर्मल महतो और हजारों आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का झारखण्ड बनाने के लिए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ें। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार तांती ने शहीद निर्मल माता के जीवनी पर विस्तार से अपनी बातों को रखा
