
गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा बाज़ार स्थित जय शनि देव पावन धाम मंदिर की ओर से कांड्रा के पावड़ी स्थान में रविवार को पिकनिक का आयोजन किया गया। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में आयोजित इस पिकनिक में महिला मंडली और छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया।lकांड्रा बाजार स्थित जय शनि देव पावन धाम मंदिर परिसर से महिला मंडली और बच्चे पाउड़ी स्थान में पिकनिक मनाने पहुंचे। वहां उन्होंने एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद लिया।

समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने कहा कि इस तरह के पिकनिक के आयोजन से प्यार बढ़ता है और आदमी एक जगह रहकर एक दूसरे के बारे में जानते हैं और मिलने का मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि 2025 दिसंबर का अंतिम महीना है, और इस तरह के आयोजन से लोगों को एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है।

वही मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव, रति लाल मंडल, ,सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक,गुड्डू दे, उत्तम मंडल, विक्रम आचार्य, बेबी देवी,शर्मिला साव, इंदु देवी राजकुमारी बर्मा, रेणु दुबे, प्रीति कुमारी साव, बिमला देवी समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें
