
जमशेदपुर I सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में मिलकर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन 27 अगस्त को सुबह 9 बजे टेल्को गुरुद्वारा में शामिल होने का आमंत्रण पत्र दिया एवं 26 अगस्त एवं 27 अगस्त को जमशेदपुर शहर में सीजीपीसी द्वारा निर्धारित रूट की विस्तार से जानकारी दी और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया
वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने ध्यान पूर्वक सारी बातों को सुना और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और जमशेदपुर में रहने पर शहीदी नगर कीर्तन में सम्मिलित होने का भी निमंत्रण स्वीकार किया प्रतिनिधि मंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू सचिन ज्ञानी कुलदीप सिंह तेजपाल सिंह आदि कई लोग थे
