
नोवामुंडी,2 जनवरी: नोवामुंडी प्रखंड के खाली पडे सभी 17 आँगनवाडी केंद्रों में सहायिकाओं का चयन 3 जनवरी से 29 जनवरी के बीच किया जाएगा. प्रखंड में कुल 135 आँगनवाडी केंद्र संचालित हैं,जिसमें लम्बे समय से 17 आँगनवाडी केंद्र बगैर सहायिका के चल रहे थे. नोवामुंडी प्रखंड के गुआ पूर्वी एवं गुआ पश्चिमी पंचायत के तीनों आँगनवाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं का चयन 3 जनवरी को किया जाएगा. इसमें आँगनबाड़ी केंद्र शक्ति नगर ,आनंद समिति और स्टेशन टोपापी शामिल है. वहीं, 6 जनवरी को मेघाहातुबुरू दक्षिण पंचायत के आदिवासी क्लब में 7 जनवरी को सहायिका का चयन किया जाएगा. 8 जनवरी को दीरीबुरु पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में और बड़ाजामदा पंचायत के महातीसाई आँगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का चयन गांव के बीच किया. 10 जनवरी को नोवामुंडी बस्ती पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र जोजो कैंप, महुदी पंचायत के पचायेंसाई आँगनवाड़ी केंद्र, कादा जामदा पंचायत के पीचुवा आंगनबाड़ी केंद्र, 13 जनवरी को कादाजामदा पंचायत के रुता गुटू आंगनबाड़ी केंद्र और महुदी नाथो साई नोआमुंडी स्टेशन तथा 21 जनवरी को कोटगढ़ पंचायत के बार बुरा आंगनबाड़ी केंद्र, 22 जनवरी जेटेया पंचायत के महुल साई गोप टोला, 24 जनवरी को बड़ापासेया पंचायत के मुंडासाई आँगनवाडी केंद्र, और 29 जनवरी को नोआमुंडी बस्ती पंचयत के गुंडी जोड़ा 02 आंगन बाड़ी केंद्र के साहिका का चयन किया जाएगा यह जानकारी प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती देवी ने दी है
