
नोवामुंडी,2 जनवरी: आये दिन बढ रही शीतलहरी व ठिठूरती ठंड से गरीब एवं असहाय वृद्धजनों के बचाव हेतु जिले से नोवामुंडी प्रखंड को कुल 18 ग्राम पंचायतों के लिये 3150 कम्बल प्राप्त हुआ है. गुरूवार को बढती ठंड से जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत दिलाने के लिये महूदी ग्राम पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी द्वारा प्रखंड के बाजार काॅलौनी,कोल्हान हंटिंग,बोकारोसाईडिंग,लखनसाई, फूलबगान,तोडेतोपा,आजादबस्ती तथा बंगालीपाडा के गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया. मौके पर पंचायत सचिव जेबा निकत,जल सहिया कंचन देवी,वार्ड सदस्य कुंती देवी तथा सुबोध मिश्रा सहित काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे.
