
श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी क्लोनी पारा नोआमुंडी की ओर से रविवार रात 8 बजे से लाइव बैंड म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे जमशेदपुर से आए बैंड सफर की टीम ने अपनी कलाकारी से लोगो को मंत्रमुग्ध कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया कार्यक्रम की शुरुवात में हाल ही में दिवंगत हुए कालीपुजा कमिटी के दो सदस्यों के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। गाने की शुरुवात गायक आकाश आचार्य के द्वारा श्री गणेश वंदना से की गई ,गायक आकाश आचार्य और महिला गायक एकता के द्वारा एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति की गई । टाटा जमशेदपुर से सफर टीम की ओर से सिंगर आकाश आचार्य, लेडिश सिंगर एकता , कीबोर्ड मास्टर निखिल दास,लीड गिटार विशाल सागर, बेस गिटार वादक अंकित कुमार ऑक्टोपैड प्लेयर रोहित बिस्वास फ्लूट प्लेयर मनी,और बैंड मैनेजर शुभम कुमार ने अपनी कलाकारी से काली पूजा पंडाल में कार्यक्रम देखने पहुंचे सभी दर्शकों को देर रात तक झुमाया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में काली पूजा कमिटी के सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा। सोमवार की शाम को धूमधाम से मां काली को सिंदूर दान कर बिदाई किया जायेगा और देर साम को लखन साईं के ऐतिहासिक ओरिया तालाब में मां काली की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा
