
चलने फिरने में असमर्थ प्रखंड के कुम्हार टोली निवासी शंकर राम प्रजापति दिवाकर पटनायक,और कोटगढ पंचायत निवासी सुशांत कालिंदी दिव्यांग मतदाता को अपने घर में होम वोटिंग करवाई गई इसके लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा टीम को नियुक्त किया गया था ।

टीम नोआमुंडी अंचल अधिकारी मनोज कुमार के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय सामद, माइक्रोओर्जरबार अरुण कुमार,P 1 आलोक बारीक, पी आर नितेश प्रजापति, कैमरा मेन देवेंद्र हेंब्रम और पुलिस के

जवान मंडल लोहरा और एस सिंह , बीएलओ गीता देवी , उमा रानी चक्रबर्ती के साथ दिव्यांग मत दाता शंकर राम प्रजापति के घर पहुंचे और उनको होम वोटिंग करवाए ।

इसके बाद टीम, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता दिवाकर पटनायक के घर पहुंचे और उनको होम वोटिंग करवाया होम वोटिंग के द्वारा अपना वोट देकर दोनो दिव्यांग मत दाता काफी खुश नजर आ रहे थे ।उन्होंने चुनाव आयोग की टीम का और अपने अपने बीएलओ का दिल से धन्यवाद किया
