
कांड्रा बाँधा घाट बड़ा झुडिया लाहकोठी में सूर्य मंदिर छठ घाट पर समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्रर प्रसाद महतो एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता और कांड्रा वासीयों के सहयोग से भव्य गंगा आरती का आयोजन मंगलवार की संध्या 5 बजे किया गया है। समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छठ व्रतियों का ख्याल रखते हुए छठ पूजा में हरीश चंद्र बांधा झुडिया घाट लाहकोठी की ओर से छठ व्रतियों के लिए घाट तक पहुँचाने के लिए कांड्रा बस स्टेण्ड से बस और टेम्पु मुहैया करा रही है ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद महतो एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छठ घाट में जल के महत्व को समझाते हुए और छठ महापर्व को ध्यान रखते हुए गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमारे जमशेदपुर के पुरोहितों पंडितों एवं पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर गंगा मां की पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि
समुद्र, नदियां ,पहाड़,बर्फ आदि के रूप में जल संसाधन हमें जल की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है प्राकृतिक संपदाओं को बचाए रखना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है।
समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्रर प्रसाद महतो एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता ने समस्त कांड्रा वासियों से गंगा आरती में शामिल होने की अपील की है ।
