
नोवामुंडी,22 अक्टूवर: नोवामुंडी प्रखण्ड के तहत बालीझरन पंचायत के बालीझरन चौक में विधान सभा चुनाव 2024 में मत दान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उदेस्य से मतदाता जागरूकता रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में बीएलओ जयंती बारजो, राखी पुरती,विनीता पात्रों, द्रोपदी सामद व प्रियंका गोप के संयुक्त अध्यक्षता में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और लोगों से स्वैच्छा से वोट करने की अपील की गई.

मौके पर लखनसाई आँगनबाड़ी 1 की सेविका और बीएलओ जयंती बारजो ने रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और जानकारी दी कि 13 नवम्बर को हमारे यहां विधान सभा का चुनाव है. हम सभी मतदाताओं का फर्ज है कि हम खुद भी मतदान करें और अपने आस पड़ोस के लोगो को भी मतदान के लिए जागरूक करें और एक जिम्मेवार नागरिक होने का परिचय दें. कहा, बिना किसी प्रलोभन में आकर अपना मत दान करें.
