
नोवामुंडी,22 अक्टूवर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के उच्च विधालय कोटगढ आसन्न विधान सभा चुनाव के लिये कलस्टर बनाया जाएगा. मंगलवार के दिन किरीबुरू के एसडीपीओ अजय केरकेट्टा और जेटेया के थाना प्रभारी रंजीत कुमार मुंडा ने स्थलीय निरीक्षण कर कलस्टर बनने से संबंधित सुविधाओं का अवलोकन किया. इस दौरान इन्होंने विधालय भवन,विधालय परिसर,पेयजल की सुविधाएँ,बिजली,लाईट,पंखे तथा शौचालयों की स्थितियों से अवगत हुये. यहाँ प्रथम चरण का विधान सभा चुनाव आगामी 13 नवम्बर को होने वाला है. इस दौरान विधालय में विधालय प्रबंधन समिति के सचिव बाणेश्वर नायक, प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा,मोo मुस्तकिम,मोo यासीन,जिज्ञासु बेहरा,संजीत कुमार गोप,सरिता पान,यशमती पान,किरण घटवारी,मोती पुरती,निलोफर,बविता,रोयवारी केडाई एवं बी कुजूर समेत काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी मौजूद थे.
