
नोवामुंडी,22 अक्टूवर: नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय तथा बाल विकास परियोजना कार्यालयों से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित लखनसाईं आँगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 का अपना भवन नहीं है.जाड़ा, गर्मी व बरसात में बचे खुले में एक टीना शैड के नीचे पढ़ने को है मजबूर. बताते हैं कि टीना शैड भी आँगनबाड़ी केंद्र 2 की सेविका उमा रानी चक्रवर्ती ने अपने सैलरी के पैसों से लगवाया है, ताकि नन्हें मुन्ने बच्चों को परेशानी न हो. यहाँ के बच्चों ने बताया कि वे लोग 8:30 बजे पढने आते हैं. केंद्र में चना और हलवा नाश्ता में मिलता है और दोपहर 12:30 बजे खिचड़ी और एक अंडा मिलता है.आँगन बाड़ी केंद्र में 3 से 6 साल के कुल 30 बच्चों का नाम पंजी में दर्ज है, लेकिन रोजाना 25 बचे ही आते हैं. वहीं, केंद्र की पंजी में 6 माह से 3 साल तक के 58 बच्चों को पंजीकृत किया गया जिन्हे सुखा राशन दिया जाता है. केंद्र में 3 साल से 6 साल तक के 30 बच्चों का नाम दर्ज है, जिसमें उपस्थिति के हिसाब से सभी को गीला राशन दिया जाता है. आँगनबाडी केंद्र 10 धात्री महिलाएँ हैं तथा 6 गर्भवती महिलाओं का नाम पंजी में दर्ज है उन्हें सुखा राशन दिया जाता है. आँगन बाड़ी केन्द्र की सेविका उमा रानी चक्रवर्ती को बीएलओ 96 का भी जिम्मा दिया गया है. आँगन बाड़ी केंद्र की सहायिका सावित्री प्रजापति भी ड्यूटी में मौजूद थी.
