
कांड्रा : गम्हरिया, कांड्रा समेत आस पास के क्षेत्र में महाशिवरात्रि रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शिवालयों मे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख, शाति एवं समृद्धि की कामना की। कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू की अगुवाई में भगवान शिव की बारात निकली इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु नाचते-गाते जयकारा लगाते हुए पूरे कांड्रा का भ्रमण किया। इस दौरान जगह जगह बारात रोक कर पूजा अर्चना की गई। कांड्रा में ‘भूत-प्रेत’ बने शिव बराती कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव के बारात की भव्य झांकी निकली, जो काड्रा के डोकाकुली बस्ती, कांड्रा बाजार, स्टेशन चौक, एसकेजी कॉलोनी होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।झांकी में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, नंदी, हनुमान, भूत-प्रेत आदि के भेष में बने बच्चे शामिल थे।वही शिव की बारात में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पंडित दिवाकर मिश्रा, पंडित श्री निवास मिश्रा, समाजसेवी अजीत सेन, समाजसेवी विजय महतो,. चंदन कुमार दे, अशोक सिंह,कांड्रा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह आदित्य कुमार चौधरी कांड्रा थाना से सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन, सब इंस्पेक्टर शिवाजी सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र माथा, आरक्षी मृत्युंजय महतो.आरक्षी जगन्नाथ गोप, एएसआई गुरुवा मुंडा शामिल थे वही महिला मंडली से की द्रोपदी देवी, बिमला देवी, क्रान्ति देवी,नीलू देवी, शकुंतला देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
