
डुमरा पंचायत के बेगनाडीह टोला में समाजसेवी रतिलाल मंडल के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो बेगनाडीह टोला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए डुमरा स्थित भांगा

तालाब पहुंची। 111 महिला और कुंवारी कन्याओं ने कलश उठाकर भगवान भोले शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए यह यात्रा निकाली। समाजसेवी रतिलाल मंडल ने कहा, “महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर हम सभी भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

यह कलश यात्रा हमारे गांव की परंपरा है और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे। हम भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करते हैं कि

वे हमारे गांव को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।” कलश यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल थे, जिन्होंने हर हर महादेव के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर समाजसेवी रतीलाल मंडल मंडल,दयाश्री मंडल समाजसेवी .रोशन प्रसाद साव, विक्रम आचार्य, भोजोहरी कर्मकार, सुभाष कालिंदी और सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त शामिल थे।

बताते चलें कि समाजसेवी रतीलाल मंडल द्वारा
डुमरा पंचायत के बेगनाडीह गांव स्थित भव्य शिवà मंदिर का निर्माण किया गया है, जो लोगों की आकर्षण का केंद्र है।
