
झारखंड की राजनीतिक का केंद्र बिंदु माने जाने वाला सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा का समीकरण हर पल अलग-अलग होती दिख रही है ।आपको बताते चले कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू समेत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ-साफ नजर आ रही है।आज कांड्रा मोड़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ इस बीच झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य राम दास टुडू ने कहा कि जो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 20 साल से पार्टी का झंडा ढोते हुए आ रहे हैं उन्हें टिकट न देकर बाहरी लोगों को टिकट देने का विरोध का दौर अब शुरू हो गया है झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू ने बयान जारी कर कहा कि हम लोगों ने जिला नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को यहां पूर्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।
हेलीकॉप्टर से डायरेक्ट आने वाले नेता जो विधानसभा चुनाव की टिकट लेकर सरायकेला विधानसभा में लड़ना चाहते हैं उनको रोकने का काम करें .झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू ने
बंधे शब्दों में कहा कि पूर्व में हम लोगों ने पुराने कार्यकर्ताओ के नाम की अनुशंसा की थी जिस पर केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है यदि इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व अपना प्रत्याशी थोपती है तो संगठन का बिखराव निश्चित होगा जिसका सारा दोष केंद्रीय नेतृत्व की होगी ।। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा किसका नाम आगे बढ़ता है ।ताकि सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ा जा सके । लेकिन चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड को हराने के लिए कौन कारगर साबित होगा इसका निर्णय अभी तक हेमंत सोरेन जी ने नहीं लिया है ।
