
नोवामुंडी,14 अक्टूवर: नोवामुंडी के तोडेतोपा टोली में काऊ बारजो के 2 माह के बच्चे का रविवार की रात्रि अकाल मृत्यु हो गयी. खबर के अनुसार, प्रति दिन की तरह काऊ और उनकी पत्नी खाना खाकर सो गये,परंतु जब सुबह करीब 4 बजे बच्चे को उठाने लगा,तब मर चुका था. अज्ञात बीमारी से बच्चे मरने से उनके माता पिता घोर आश्चर्य चकित हैं. सेविका और सहायिका के हडताल पर जाने से प्रखंड क्षेत्र के धात्री माताओं और शिशुओं की देखरेख नही हो रहे हैं और जच्चा और बच्चा की जिंदगी खतरे में पड गयी है.
