
नोवामुंडी संवाददाता,5 अक्टूवर: नोवामुंडी के बीआर सी स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का विजेता टीम बनी बिरूवा एंड लागुरी ए टीम तथा उप विजेता रही आयुष रीग्रेट स्टार टीम. बिरूवा एंड लागुरी टीम ने आयुष रीग्रेट स्टार टीम को 0-1 से पराजीत किया.आदिवासी युवा एकता संघ नोवामुंडी द्वारा आयोजित

दो दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया. इसमें मुख्य अतिथि थी सांसद जोबा माझी और विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा उपस्थित

हुए. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुये सांसद जोबा माझी ने कहा, शाँति व अनुशासित रूप से खेल को समापन किया. अच्छा संदेश लोगों के बीच दिये कमिठी के लोगों को धन्यवाद.कहा, खेल के माध्यम से भाईचारे को बढावा दिया गया ।. जिप अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन ने कहा, ड्रेस कोड में रह कर कमिटी ने शाँतिपूर्वक खेल को सम्पन्न कराया. खेल भावना से खेला और अनुशासन में रह कर जीत हासिल किया. विजेता,उपविजेता सहित सभी खिलाडियों को तथा दर्शकों को बधाई दी. पूर्व विधायक मंगलसिंह

बोबोंगा ने कहा, सभी प्रतिभागी टीम अनुशासन में खेल कर आपसी एकता का मिसाल पेश किया है. कमिटी ने एक बडी रकम प्राईज के रूप में प्रदान किया है. यह ताज्जुब की बात है.

नोवामुंडी आदिवासी युवा एकता संघ में वास्तव एकता है. तृतीय पुरस्कार शाईनिंग स्टार को 40 हजार दिया गया तो वहीं चौथा पुरस्कार जे स्टार एफसी टीम को 30 हजार दिया गया.
