
नोवामुंडी: प्रखण्ड क्षेत्र के सभी 135 आँगनबाड़ी केंद्रों की सेविका तथा सहायिका 5 अक्टूबर से अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चली गयी. शनिवार को सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान लिपिक अभिनव प्रकाश को सौंपा. सेविकाओं के अनिश्चित कालीन हडताल पर चली जाने से प्रखंड क्षेत्र की 1132 गर्ववती महिलाओं की जिंदगी संकट में पड गयी है. वहीं,1235 धात्री माताओं के पौष्टिक आहार बंद हो जाएगा. यहाँ 6808 शिशु हैं जिन्हें 0-6 महीने तक पौष्टिक आहार और उचित देखबाल भी बंद हो गयी. प्रखंड में 3-6 आयु सीमा के बच्चों की संख्या 3947 हैं और कल से केंद्रों में चुल्हा नही जलेगी. वाले आँगनबाड़ी सेविकाओं में सेविका रीना देवी, संगीता चातोम्बा, भारती चातोंबा, बाली पुरती, चांदमानी तिरिया, सहायिका रोकी चातोंबा,मोती चचतोंबा, सेविका अनिता देवी , उषा गोप,जयंती बारजो,उपमा नायक समेत काफी संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थी.
