
नोवामुंडी संवाददाता,5 अक्टूवर: नोवामुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर चुना बाबा तालाब के सामने हाईबा और बाईक के बीच आमने सामने भिडंत हुई. इसमें बाईक सवार युवक सिकंदर उराँव के सिर फट गया.हाईवा के जोरदार धक्का लगने से युवक को छाती,मुँह,माथा,घुटनों में गहरे जख्म हो

गया है.अत्यधिक रक्त बहने के चलते युवक बेहोश हो गया है. इलाज के लिये टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शनिवार की संध्या करीब 6:15 बजे की है. युवक गेलेमर बाईक संख्या जेएच 06-3810 में सवार होकर नोवामुंडी बाजार से अपना घर पचायेसाई लौट रहे थे. उधर,हाईवा जेएच06जी-4352 डांगोवापोसी के पुरती दीघिया क्रेशर से चिप्स लादकर बडाजामदा जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच पडताल में लग गयी है.
