
सरायकेला तिरुलडीह,कोलाबिरा निवासी बीजेपी के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बारीक कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे । वहीं घटना की सूचना पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी मिली। जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बीजेपी के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बारीक के घर पहुँच गए ईश्वर से जल्द ठीक होने की कामना की।बताते चले कि बीजेपी के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बारिक सामाजिक कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करते हैं और उनको अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व सरायकेला जिले के चाडरी के समीप किसी के दुर्घटना होने की सूचना मिली थी । घटना की सूचना पाकर रंजीत बारिक उस व्यक्ति को मदद पहुंचाने के लिए वहां जा रहे थे ।पर बीच में ही किसी वाहन के टक्कर से वे कुछ दूर जाकर फेका गए घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया ।अभी उनकी हालत ठीक है ।पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं । रंजीत बारीक भाजपा में एक अच्छी पहचान के साथ-साथ समाज के लोग एवं स्थानीय ग्रामीण भी काफी पसंद करते हैं ।वही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रंजीत बारीक को हर संभव मदद करने का वादा किया.
