
नोवामुंडी संवाददाता,30 सितम्वर: प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड की जनता और सरकारी कर्मचारियों ने विदायी समारोह आयोजित कर नोवामुंडी के पूर्व बीडीओ अनुज बांडो को भावभीनी विदायी दी गयी. श्री बांडो एक सरल स्वाभाव व व्यवहार कुशलता से कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता के दिलों में भी राज किया था. उनके अन्यत्र दबादला होने से लोग काफी उदास हो गये. मौके पर अपने विदायी सम्भाषण में बीडीओ अनुज बांडो ने दिल से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा, मेरा मोबाईल नम्वर वही रहेगा आप लोग जब भी कोई जानकारी लेनी हो, फोन कर सकते हैं. विदायी समारोह में महुदी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी ने कहा, सर आप से हमलोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला. आप की कमी हमलोगों को काफी खलेगी.कादाजामदा पंचायत के मुखिया हीरा मोहन पुरती ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा, हमलोगों को जब भी कोई काम पड़ता था, बीडीओ सर हमेशा हमलोगों का सहयोग करते थे.सर के अन्यत्र ट्रांसफर होने से उदास हैं.

मेघाहातुबुरु उतरी पंचायत के मुखिया लिपी मुंडा ने बीडीओ अनुज बांडो को साल ओढा कर सम्मानित किया और कहा, बीडीओ सर की कमी हमें काफी खलेगी. कहा, मेरा पंचायत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में है और अपने पंचायत को लेकर जब भी बीडीओ साहब से कोई मदद मांगती थी, तो सर ने कभी इनकार नहीं किया और इतने बड़े पद में रहने के बाद भी सभी के साथ एक सम्मान व्यवहार किया.

नोआमुंडी बस्ती पंचायत की मुखिया सुनिता सुरेन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, बीडीओ सर हमेशा हमलोगों के दिलों में रहेंगे और वे जहाँ भी रहें खुश रहें. भगवान उन्हें खुब तरक्की दें. विदाई समारोह कार्यक्रम के पूर्व नोवामुंडी के पूर्व बीडीओ अनुज बांडो ने अपना पदभार सी ओ मनोज कुमार को सौंपा.

उनका तबादलग्रामीण विकास विभाग राँची में हो गया.विदायी समारोह में मुख्य रूप से प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह देव,प्रखण्ड नाजिर जगबंधु नायक, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कृति धर महतो, पंचायत सचिव जगरनाथ महतो, चोकरो सुंडी,बाल बिकास परियोजना से श्रीमती देवी, अभिनव प्रकाश,सुरजमानी तिरिया, पंचायत सचिव जेबा निकहत, यशोदा दोदराई, ऑपरेटर राहुल प्रजापति,कमल किशोर लागुरी,लिपिक बामिया मेराल,प्रखंड अनुशेवी सरस्वती देवी,अरुण पान, यमुना देवी, मुखिया प्रतिनिधियों में लिपि मुंडा,लक्ष्मी देवी, मुरमाई पुरती, हीरा मोहन पुरती, सुनिता सुरेन, बामिया चांपिया, संजीव तिरिया,सुमित्रा बोबोंगा आदि मौजूद थे.
