
नोवामुंडी: नोआमुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के पोखरपी पंचायत भवन परिसर में जेटेया आजीविका महिला संकुल संघटन स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि बीडीओ अनुज बांडो, मुखिया संजीव तिरिया, जेटेया थाना प्रभारी रंजीत मुंडारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर दीपक भगत, अमरिश मंडल और मुंडा कुशल लागुरी मौजूद थे. उद्घाटन से पहले सभी अथितियों को सम्मान पूर्वक मंच तक लाया गया और सभी को समूह के दीदियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर लेखापाल शिव नायक के द्वारा साल भर का आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अनूज बांडो ने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएं आज काफी आगे बढ़ रही हैं और अपनी जीविका चलाने के साथ साथ अपना परिवार भी चला रही है.

कहा, जो महिलाएं पहले घर की दहलीज से बाहर कदम नहीं रखती थी और वह आज समूह से जुड़कर स्वालम्वी बनकर बैंक से ऋण लेकर अपना रोजगार चला रही है. आज प्रत्येक गांव में महिला समिति है और आज किसी के आगे महिलाओं को हाथ नहीं फैलाना पड़ता है. अब समूह में आसानी से कम ब्याज पर ऋण मिल जाता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ अनुज बांडो, जेटेया मुखिया संजीव तिरिया, जेटेया थाना प्रभारी रंजीत मुंडा,पोखरपी के मुंडा कुशल लागुरी,मुंडा रेंगाडबेड़ा रासिका बोबोंगा, कोटगढ पीढ के मानकी निरंजन बोबोंगा, टीo आरo आईo से दीपक भगत, अंब्रीश मंडल,अभिषेक कुमार, सीएलएफ के अध्यक्ष विनोती लागुरी, सचिव पूनम कुई, कोषाध्यक्ष सोनिया कुई, सिसी मनीषा गोप, कोटगढ पी आर पी रेणु, पीआरपी पोखरपी रेश्मा कुमारी, लेखापाल शिव नायक, पार्वती लागूरी, आदि उपस्थित रहे।
