
एसीबी की टीम नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार को पूछताछ करने के बाद अपने साथ राँची ले गये. अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम स्पेशल ब्रांच के डीएसपी के निगरानी में नोवामुंडी आयी थी. अहले सुबह 5:35 बजे पहले सीओ के चालक अजयराम रविदास को उठाया. यहाँ से सीधे अंचल नाजीर के क्वाटर में 6 बजे दबिश दी. यहाँ से कार्यालय की चाभी के साथ सीओ आफिस पहुँचे.

तब तक डीएसपी ने सभी अंचल कर्मियों को चुपछाप अपनी अपनी कुर्सियों में बैठने को कहा. खबर के अनुसार, एसीबी की टीम अपने साथ साहेबगंज के बडगाई अंचल के राजस्व कर्मचारी और अंचल निरीक्षक को भी नोवामुंडी लेकर आये थे

और तीनों से आमने सामने बैठाकर पूछताछ किये. इस दौरान नोवामुंडी अंचल के कर्मी गणेश लागुरी,लखींद्र कुम्हार,बोदरा और साहू हाई स्कूल कोटगढ में लगे सरकार आपके द्वार शिविर में आये थे. लेकिन सभी कर्मचारियों को दोबारा यहाँ से पकड कर नोवामुंडी अंचल कार्यालय ले गये.
