
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया.कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामिणो ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. शिविर में आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ देखी उमडी थी. मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक किरीबुरू थे, पंचायत के मुखिया के द्वारा 3 बच्चों की मुंह जूट्ठी की रस्म अदायगी की गई.

मुखिया किरीबुरू पश्चिमी पंचायत पार्वती किड्डो और उप मुखिया सुमन मुंडू के द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदायगी की गई. जेएसएलपीएस समूह के द्वारा आईडी कार्ड का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के आवेदन फार्म को जमा करने के लिए काफी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु शिविर में पहुंची हुई थी.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरीबुरू पश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ों, उप मुखिया सुमन मुंडू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृति धर महतो, प्रखण्ड नाजिर जगबंधु नायक, कंप्यूटर ऑपरेटर कमल किशोर लागुरी, लिपिक बामिया मेराल, लिपिक मो साहिल आलम,अंचल से सी आई बिनोद कुमार,अंचल नाजिर गणेश चंद्र लागुरी राकेश कुमार , प्रखंड अनु सेवी अरुण पान के अलावा काफी संख्या में गाँवों के ग्रामीण मौजूद थे.फोटो- सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिशु की मुँह जुट्ठी करती हुई
