
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोआमुंडी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाई गई आज दिनांक 5 सितंबर 2024 पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नवा मंडी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के माननीय अध्यक्ष श्रीमान सुनील कुमार सिंह माननीय सचिव श्रीमान रामस्वरूप पोद्दार माननीया कोषाध्यक्ष श्रीमती मालती लागुरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माननीय विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों सह स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर हुआ।

कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से दशम तक के भैया बहनों ने आचार्य-दीदी जी के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें गीत, नृत्य, नाटक, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी शामिल थे। भैया बहनों के द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं सुंदर उपहार से सम्मानित किया। सभी भैया बहन ऑन को गुरु मां ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश ना हो। सभी परिस्थितियों में स्वयं को मजबूत बना कर रखें। अपना विकास करें। अंत में आचार्य दीदी जी के लिए म्यूजिकल चेयर खेल खेलाया गया।
