
दु:खद: गम्हरिया थाना अंतर्गत दुग्धा के आमडीह में महज कुछ देर के अंतराल में ही दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार गांव के 33 वर्षीय युवक समीर बास्के को घर में ही पलंग से नीचे जमीन पर बेसुध अवस्था में गिरा पाया गया. इसके बाद जांच करने पर उसे परिजनों द्वारा मृत पाया गया.इसकी सूचना पाकर गांव में पर पहुंच उसके अंतिम संस्कार रहने वाले परिजन व ग्रामीण मौके की तैयारी शुरू की गयी. इसीबीच मृतक का चाचा होपना बास्के (33) का शरीर अचानक अकड़ने लगा. परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मंगलवार की शाम गांव स्थित श्मशान में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस मौके पर मुखिया मोहन बास्के, भोमरा माझी आदि ग्रामीण शामिल थे.
