
वरिष्ठ झामुमो नेता गणेश चौधरी को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। बुधवार को झामुमो कार्यालय में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर चौधरी का स्वागत किया। महतो ने कहा कि झामुमो की नई टीम में शामिल किए जाने पर चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे युवा कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इसमें प्रखण्ड अध्यक्ष जगदीश महतो, अमीन मंडल, बबलू प्रधान आदि शामिल हुए।
