
आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ने शिवराज सरकार के संरक्षण में वहां के एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घृणित घटना को अंजाम दिया गया। उनकी गिरफ्तारी की मांग को ले शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि आदिवासी युवक के ऊपर मध्यप्रदेश में पेशाब करने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं कठोर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, श्रीराम ठाकुर, सुनील सिंह, रामा शंकर पांडे, गंभीर सिंह, अरुण पांडे, प्रकाश मंडल, मुबारक मोमिन, रिजवान खान, मुन्ना सिंह, रानी कालौंडिया, रमेश बालमुचू, बबीता सिन्हा, संजीव सिन्हा, राजू लोहार, अमन पांडे समेत कांग्रेस जन शामिल हुए।
