

सीआरपी- बीआरपी महासंघ के जिला सचिव गम्हरिया निवासी श्रीनिवास सत्पथी की मां श्यामप्रिया देवी (90) का टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही सीआरपी – बीआरपी महासंघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गुरुवार दोपहर को दुगनी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका ज्येष्ठ पुत्र निर्मल सत्पथी ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे 5 बेटे व 3 तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।
