
कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा ओवरब्रीज से पहले टेलर गाड़ी को खड़ा कर दिया गया है , जो घटना को आमंत्रण दे रहा है. बता दें कि बीते एक महीना पहले रघुनाथपुर निवासी गुरुपदो मंडल को टेलर गाडी ने टक्कर मार दी थी. तब से लेकर अभी तक कांड्रा चौका मुख्यमार्ग के कांड्रा ओवर ब्रिज से पहले टेलर को खड़ा कर दिया गया है. बता दें कि सड़क के समीप ही दुर्घटना हुई टेलर गाड़ी को सड़क के समीप रख दिया गया जिससे आये दिन बड़े एवं छोटे वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सड़क के समीप वाहन खड़े रहने से राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है . समय रहते अगर टेलर गाडी को नहीं हटाया गया तो कोई भी वाहन उस टेलर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो सकते हैं.
