
लालू विचार केंद्र झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 11 जून को गम्हरिया स्थित होटल द पर्ल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी होटल द एवेन्यू में पीसी में पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों में विश्वास करने वाले कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुंचाने का संकल्प लेंगे। उस दिन भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राजेश रसिक और गौरी यादव लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही लालू प्रसाद यादव के नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्षभर जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। उनकी जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, गोपाल प्रसाद, डीपी सिंह, शिव शंकर प्रसाद ठाकुर, विनोद राम आदि मौजूद थे।
