##VIDEO


कांड्रा चौका मुख्य मार्ग में रघुनाथपुर काली मंदिर से पहले हाईवा संख्या JH05BY6953 और ट्रक संख्या JH05CM7606 में ज़ोरदार टक्कर हो गई .टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा और ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हाइवा और ट्रक चालक दोनों की घटना स्थल पे मौत हो गयी .

घटना आज सुबह की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा हाईवा चौका से कांड्रा की ओर आ रही थी और वहीं ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रही थी जैसे ही वह रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप पहुंचने वाली थी कि दोनों में जोरदार टक्कर हो गई .

घटना के पश्चात यातायात बाधित हो गई . मृत हाईवा चालक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 वर्षीय रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 वर्षीय विजय महतो के रूप में की गई है. घटना के बाद तकरीबन 3 घंटे तक दोनों वाहन चालकों के शव गाड़ियों में फंसे रहे. जिन्हें कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से अलग हटाकर निकाला गया. घटना के बाद पुलिस द्वारा दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना की जानकारी राहगीरों ने जेआरडीसीएल एंबुलेंस और कांड्रा थाना को दी सुचना मिलते ही जेआरडीसीएल एंबुलेंस के पारा मेडिकल डाक्टर गोपाल महतो और कांड्रा थाना के एएसआई गिरिजेश शर्मा और एएसआई गुरुवा मुंडा, एएसआई बबलू मांझी घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के बाद काफी देर तक दोनों वाहन चालकों के शव गाड़ियों में फंसे रहे. जिन्हें कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से अलग हटाकर निकाला गया.
