

झारखण्ड मजदुर यूनियन जिला कमेटी की बैठक बीको मोड़ कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील गोराई की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत मजदूर मोहन भगत को काम पर बहाल नहीं करने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही कंपनी द्वारा उप श्रमायुक्त का आदेश ना मानने के खिलाफ आन्दोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला महासचिव सनत सिंह सरदार, उमेश महतो, राज महतो, दिलीप मंडल, धीरेन महतो, रवि सरदार, सागर खण्डित, सुरज लोहार आदि शामिल हुए।
