
नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति वाहिनी महिला समिति की ओर से क्लब 93 में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान समिति की सदस्य महिलाओं ने स्वयं आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया.कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष बिंदु सिंह, सचिव ललिता सिंह और कोषाध्यक्ष रेणु देवी उपस्थित रहीं.

इनके साथ रीना श्रीवास्तव, निभा प्रसाद, अंशु देवी, गीता देवी, रेखा देवी और रूपा देवी भी मौजूद थीं.महिलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने नवरात्रि उत्सव की रौनक बढ़ाई और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की
