
संवाददाता संचार भारत न्यूज़, नोवामुंडी
नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मनसा मंदिर में नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने फीता काटकर किया.इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला.

महोत्सव के दौरान महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया.उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.इस अवसर पर आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया.कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी।
महिलाओं और बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
कार्यक्रम में मिताली ठक्कर, निकिता कुमारी, मीठी कुमारी, मुस्कान रजक, पाखी कुमारी, अदिति गिरी, इसीका गिरी, अनुष्का मैति, श्रेया करुआ, प्रियंका बारजो, विद्या अंगारिया और रीता सामंत सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पुजारी निलेश ठक्कर सहित कई लोग रहे उपस्थित
मौके पर मां मनसा मंदिर के पुजारी निलेश ठक्कर, अनीश ठक्कर, अरियान बोस, बीजू सामंत, दीपू पान, ऋषव मैति, विकाश मुखी, मंजीत पूर्ति, सचिन कुमार, शिवांकित घोष, दिव्यम कुमार, जैसिंग पूर्ति, अंकेश यादव, पिंटू कुमार, रितेश्व प्रसाद और गौतम पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। नौ दिवसीय गरबा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।
